मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड जॉच के माध्यम से टिकट चैकिंग अभियान
मंडल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में चला अभियान

लखनऊ 28 नवम्बर 2025
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड के माध्यम से टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के अन्तर्गत गाड़ी सं0 15114, 15009, 15053 तथा 55087 के साथ ही गाड़ी सं0 12104 एवं 12533 में सघन जांच की गई।
जिसमें 158 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री पकड़े गये जिनसे रूपया 1,19,490/-(एक लाख उन्नीस हजार चार सौ नब्बें) का रेल राजस्व अर्जित किया गया तथा 09 यात्रियों का रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल कराया गया।
इस अभियान में बिना टिकट पुलिस कर्मी एवं दैनिक यात्री स्लीपर एवं थ्री एसी श्रेणी में यात्रा करते पाये गये। वाणिज्य चेकिंग टीम द्वारा अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने हेतु जागरूक भी किया गया।
