देश-विदेश

सीएम योगी ने बीजेपी लखनऊ मुख्यलय पर आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हुई पीसी

सीएम योगी ने बीजेपी लखनऊ मुख्यलय पर आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

यह प्रेस वार्ता विशेष रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम की दृष्टि से क्या हुआ है,और पब्लिक रिएक्शन क्या है,इसके बारे में आहूत की गई है।

आधी आबादी के मन मे विपक्ष के इस नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है। वह आक्रोश कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी,आरजेडी, टीएमसी,डीएमके,अन्य उन दलों का जो इस पाप में भागीदार थे,उनके प्रति आधी आबादी के मन मे आक्रोश देखने को मिल रहा है कि,कैसे प्रधानमंत्री जी द्वारा उठाये जाने वाले देशहित,समाजहित के कदमो को बैरियर के रूप में इंडी गठबंधन किस हद तक जाकर षड्यंत्र करता है।

देश की संसद में जो कृत्य इंडी गठबंधन का जो आचरण रहा है उस पर केंद्रित यह प्रेस कांफ्रेंस है…

हम सब इस बात को जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी ने 2014 में देश की सत्ता जब अपने हाथों में ली थी,तब उन्होंने एक बात स्पष्ट कही थी कि, इस देश मे सिर्फ 4 ही जातियां हैं,नारी,गरीब,युवा,किसान है।

भारत को कमजोर करने की नीयत से जिन लोगों ने जातिवाद के नाम पर जिन लोगों ने अपने परिवार का भरण पोषण कर उनके लिए देश को लूटा है,स्वाभाविक रूप से यह उनके लिए यह एक चुनौती थी,और चेतावनी भी थी।

इसीलिए उन्होंने हमेशा ऐसे प्रोग्रेसिव कदम का जो प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जब भी उठा है,कांग्रेस व उसके जितने भी पार्टनर हैं,उन्होंने हमेशा उस प्रोग्रेसिव सोच को,और देशहित के लिए उठाए जा रहे कदम का विरोध करते रहे।

महिलाओं को 33 से 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का अभिनव प्रयास पीएम मोदी ने किया

कांग्रेस, सपा, तृणमूल,राजद, डीएमके इसमें बाधा बन गए

इस इंडी गठबंधन के पास अपने पाप धोने का मौका था

स्टेट गेस्ट हाउस कांड जैसे पापों से सपा प्रायश्चित कर सकती थी।

पूरा NDA देश प्रदेश की आधी आबादी के साथ खड़ा है

INDI गठबंधन को इस कृत्य के लिए आधी आबादी से माफी मांगनी चाहिए

आधी आबादी इन्हें इनके कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी – सीएम योगी

*देख सपाई, बिटिया घबराई – सीएम योगी आदित्यनाथ*

Related Articles

Back to top button