कांवड़ यात्रा के दौरान अफवाह और फेक न्यूज फैलाना पड़ेगा भारी,सीएम योगी
ड्रोन, सीसीटीवी और पुलिस पेट्रोलिंग से रहेगी चौबीसों घंटे रखे निगरानी

कांवड़ यात्रा के दौरान अफवाह और फेक न्यूज फैलाना पड़ेगा भारी, सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
कावड़ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों।
अधिकारियों को मुख्यमंत्री का निर्देश, जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद रखें, राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण करें
लखनऊ
योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास को लेकर की समीक्षा बैठक।
कांवड़ यात्रा और विभिन्न पर्वों के दृष्टिगत अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि आस्था के इस महापर्व में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा,सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात,स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और जनसुविधाओं की ऐसी व्यवस्था दिखाई देनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सीएम योगी ने कहा “सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने,मिलावट, ओवररेटिंग, अव्यवस्था या अराजकता पैदा करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और प्रशासन पूरे आयोजन के दौरान पूरी सजगता तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करे”
- शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से संवाद करते हुए उन्होंने श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा, श्रावणी शिवरात्रि, चेहल्लुम,स्वतंत्रता दिवस, बाराफात और रक्षाबंधन को लेकर कानून व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, यातायात, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह ने तैयारियों की जानकारी दी, जबकि मंडलायुक्त मेरठ और एडीजी जोन मेरठ ने कांवड़ यात्रा प्रबंधन का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।



