देश-विदेश

क्रिकेट सुपर स्टार बनी राधा यादव

आज हैं करोड़ों की मालकिन, हैरान कर देगी नेटवर्थ

“सफलता की सबसे ऊंची दीवार वही चढ़ता है जिससे गिरने का डरना नहीं होता”

भारतीय क्रिकेट टीम में आने से पहले 25 वर्ष की राधा यादव का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। राधा यादव को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में आरसीबी ने 65 लाख में खेल के लिए टीम में शामिल किया।

बचपन से खेला करती थी क्रिकेट

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अजोशी गाँव से आने वाली राधा यादव का परिवार मुंबई चला गया था। काम के लिए वहां गए उनके पिता कोलिवरी बस्ती की झुग्गी में रहा करता था। राधा का क्रिकेटिंग सफर भी वहां से ही शुरू हुआ था। गली के बच्चों के साथ वह क्रिकेट खेला करती थीं।

आखिरकार राधा यादव का सपना पूरा हुआ और वह भी वर्ल्ड कप कैसे बड़े इवेंट में देखने को मिला। वह भारत के लिए साल 2018 के टी20 वर्ल्ड कप से खेलने के लिए आईं। वहां से उन्होंने एक दिवसीय टीम और मिला प्रीमियर लीग तक का सफर तय कर लिया और आज करोड़ों की मालिकन भी बन गई हैं।

राधा यादव की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट मैचों से मिलने वाली फीस, महिला प्रीमियर लीग से आने वाली रकम है। इसके अलावा अब उनका एक नाम बन गया है, इस वजह से विज्ञापन भी आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार राधा यादव की नेटवर्थ 3 से लेकर 4 करोड़ के बीच आंकी गई है। अभी उनकी उम्र 25 साल है, नेटवर्थ और कमाई आगे जाने वाली है।

Related Articles

Back to top button