उत्तर प्रदेश

प्रभा इंटरप्राइजेज (PE)ने चैनल पार्टनर्स को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा

 

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रभा एंटरप्राइजेज (PE) बना रहा नया कीर्तिमान

चैनल पार्टनरों को इलेक्ट्रिक स्कूटी तो किसी को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला TATA ACE

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक भागीदार शामिल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को EV स्कूटर और “छोटा हाथी”टाटा ACE देकर बढ़ाया उत्साह

 

लखनऊ स्थित प्रभा एंटरप्राइजेज ने 26 मार्च 2026 को अपने क्षेत्रीय चैनल पार्टनर्स के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले भागीदारों को पुरस्कृत किया गया।

भारत आज वैश्विक सौर ऊर्जा क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। स्थापित क्षमता के आधार पर देश दुनिया में तीसरे स्थान पर है और पिछले एक दशक में सौर ऊर्जा उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। नीतिगत समर्थन, लागत में गिरावट और ऊर्जा सुरक्षा की बढ़ती आवश्यकता ने भारत को स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के अग्रणी देशों में शामिल कर दिया है।

इसी व्यापक राष्ट्रीय परिदृश्य में उत्तर प्रदेश की भूमिका धीरे-धीरे लेकिन महत्वपूर्ण रूप से उभर रही है। वर्तमान में राज्य की सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता लगभग 3 गीगावाट से अधिक है, जो राष्ट्रीय कुल का छोटा लेकिन बढ़ता हुआ हिस्सा है। परंपरागत रूप से बड़े सौर उत्पादन केंद्र पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में केंद्रित रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश अब इस अंतर को कम करने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रहा है।

राज्य सरकार की नई सौर नीति के तहत 2026-27 तक लगभग 22 गीगावाट सौर क्षमता का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़े सोलर पार्कों के साथ-साथ रूफटॉप सोलर, कृषि सोलर पंप और विकेंद्रीकृत ऊर्जा प्रणालियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने से न केवल बिजली पहुंच में सुधार हो रहा है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र के हितधारक भी अत्यंत उन्नत स्तर पर कार्य कर रहे हैं और देश के अन्य अग्रणी राज्यों के साथ कदमताल बनाए हुए हैं। बड़े पैमाने पर निवेश, तकनीकी नवाचार और परियोजनाओं के तेज़ निष्पादन के माध्यम से ये कंपनियां राज्य की सौर क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles

Back to top button