पंकज चौधरी होंगे बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष !!
पंकज चौधरी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और संगठन है सक्रिय

लखनऊ
यूपी बीजेपी अध्यक्ष को लेकर फिलहाल हलचल बड़ी हुई है अगर सूत्रों की माने तो पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे — सूत्र
उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कुर्मी बिरादरी के बड़े नेता और महराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को सौंपी जा सकती है। पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर सहमति जताने का संकेत दिया है।
पंकज चौधरी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और संगठन, समाज और सरकार—तीनों स्तरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी रणनीतिकार उन्हें 2027 की चुनावी तैयारी के लिए सबसे प्रभावी विकल्प मान रहे हैं। यह बदलाव पूर्वांचल व ओबीसी, विशेष रूप से कुर्मी वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।महज कुछ दिनों में पूरा मामला साफ हो जाएगा। लेकिन तब तक चर्चाओं का माहौल गर्म रहेगा। क्योंकि सभी को बेसब्री इंतजार है कि आखिर वो कौन सा चेहरा होगा जो बनेगा यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष। हालांकि बीजेपी आला कमान हमेशा सबको चौंका देने वाला शख्स मैदान में उतरती है लेकिन इस बार देखना होगा की कौन होगा अगला उम्मीदवार।



