उत्तर प्रदेश
27 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

लखनऊ में गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश 27 दिसंबर शनिवार को रहेगा। IAS मनीष चौहान, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन ने आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर 27 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, अत्यावश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, पुलिस, फायर सर्विस और परिवहन पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।



