लखनऊ

सरोजनी नगर में ‘कार्यालय उप निबन्धक सरोजनी नगर प्रथम व द्वितीय’ के नवनिर्मित होने वाले भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

स्टांप मंत्री रविन्द्र जायसवाल और विधायक राजेश्वर सिंह रहे मौजूद

लखनऊ के सरोजनी नगर में ‘कार्यालय उप निबन्धक सरोजनी नगर प्रथम व द्वितीय’ के नवनिर्मित होने वाले भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस नए भवन का शिलान्यास किया।′

यह विकास कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में संचालित और संपन्न किया जा रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सरोजनी नगर के स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की उपस्थिति रही।

विभागीय मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि इस नए और आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र की जनता को रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों में बड़ी सुगमता होगी।

मंत्री जी ने रेखांकित किया कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यवस्था प्रदान करना है।

विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर क्षेत्र को मिली इस बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विभागीय मंत्री का विशेष आभार जताया।

विधायक ने विश्वास जताया कि स्थानीय स्तर पर नया कार्यालय खुलने से जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण संभव हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button