लखनऊ

सड़क सुरक्षा के लिए 180 करोड़ का तोहफा: सीएम योगी

'टॉप टू बॉटम' सभी अधिकारियों की जवाबदेही तय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर सख्त ।

वर्ष 2026 जनवरी से अब तक 21% घटी सड़क दुर्घटना

15 दिन में देनी होगी प्रगति रिपोर्ट 

 

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम को सड़क सुरक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी, अमरोहा, आगरा और अलीगढ़ जैसी जगहों पर हुए हालिया सड़क हादसों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें देश और राज्य की अपूरणीय क्षति हैं। उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिया कि सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, हादसों को रोकने के लिए ‘टॉप टू बॉटम’ सभी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और शासन स्तर पर हर 15 दिन में इसकी प्रगति की समीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button