योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर किया 60
मई के वेतन में मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ

लखनऊ
यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को मूल वेतन पर 60 प्रतिशत की दर से डीए मिलेगा, जबकि पहले यह 58 प्रतिशत था। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है।
मई के वेतन में मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ
राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान मई 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा। यानी कर्मचारियों की मई महीने की सैलरी में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा दिखने लगेगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में अच्छी बढ़ोतरी होगी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।



