लखनऊ

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले आईपीएस अधिकारीगण का विदाई समारोह

डीजीपी राजीव कृष्णा ने सेवानिवृत हुए आईपीएस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की की कामना

डीजीपी राजीव कृष्णा ने सेवानिवृत हुए आईपीएस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य कामना की।

राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनॉकः 27.11.2025 को पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अधिवर्षता आयु दिनॉकः 30.11.2025 को पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी श्रीमती तिलोतमा वर्मा पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उ0प्र0, श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय पुलिस अधीक्षक वाणिज्य कर उ0प्र0 एवं श्री शिवाजी पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवायें उ0प्र0 लखनऊ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई कार्यक्रम के दौरान श्रीमती तिलोत्मा वर्मा के पति श्री आशीष गुप्ता, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक के उपस्थित न होने के कारण उनका रिकार्डेड संबोधन सुनाया गया तथा श्रीमती रेणुका मिश्रा, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय एवं श्री आरके स्वर्णकार, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी द्वारा अपने संबोधन में श्रीमती तिलोत्मा वर्मा के साथ बिताए गये महत्वपूर्ण पलों को साझा करते हुये पुलिस विभाग में किये गये उनके सराहनीय कार्यां का उल्लेख करते हुये सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती तिलोतमा वर्मा जी, द्वारा अपने सम्बोधन में अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को साझा करते हुए आईपीएस बनने का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया गया तथा पुलिस विभाग में अपनी नियुक्तियों के दौरान के महत्वपूर्ण संस्मरणों को साझा करते हुए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय जी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपने सेवाकाल से पूर्णतया संतुष्ट हूॅ साथ ही पुलिस विभाग द्वारा दी गयी प्रतिष्ठा, सम्मान एवं रोजगार देने के लिये पुलिस विभाग का बहुत आभारी हूॅं। पुलिस विभाग में अपनी नियुक्तियों के दौरान के महत्वपूर्ण संस्मरणों को साझा करते हुए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
शिवाजी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पुलिस विभाग की लम्बी सेवा के बाद सकुशल सेवानिवृत्त होने पर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। पुलिस विभाग में रहते हुए आप किसी भी पीड़ित को त्वरित न्याय दिला सकते हैं तथा अपने संबोधन में पुलिस विभाग में अपनी नियुक्तियों के दौरान के महत्वपूर्ण संस्मरणों को साझा करते हुये पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा कार्यक्रम के अन्त में अपने संबोधन में श्रीमती तिलोतमा वर्मा जी द्वारा कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुये उनके सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा की गयी। विशेष रूप से डीजी प्रशिक्षण के पद पर रहते हुए स्पष्ट विजन, प्रतिबद्धता, टीम वर्क एवं लीडरशिप के साथ कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में सफलता पूर्वक एक साथ 60 हजार आरक्षियों के कराये जा रहे प्रशिक्षण की सराहना की गयी। इसके अतिरिक्त अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय एवं श्री शिवाजी के बारे में अपने संबोधन में उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गयी तथा अंत में तीनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा जी का जन्म 02 नवम्बर 1965 को शिमला (हिमाचल प्रदेश) में हुआ था। वर्ष 1990 में ‘‘भारतीय पुलिस सेवा’’ में चयनित हुयीं। प्रशिक्षणोपरान्त सहायक पुलिस अधीक्षक अभिसूचना लखनऊ, सहायक पुलिस अधीक्षक वाराणसी, शाहजहाँपुर, झाँसी, पुलिस अधीक्षक(नगर) झाँसी, पुलिस अधीक्षक टिहरीगढ़वाल, हाथरस, सुलतानपुर, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, कोसोवो, पुलिस अधीक्षक(वी0के0) अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा एवं सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहीं तथा वर्ष 2002 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गयीं। वर्ष 2011 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप पुलिस महानिरीक्षक (सी0आई0) अभिसूचना लखनऊ एवं पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर नियुक्त रहीं। वर्ष 2015 में ‘अपर पुलिस महानिदेशक’ के पद पर प्रोन्नत होकर ‘अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक’ अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर नियुक्त हुयीं तथा यहीं से पुनः केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रस्थान कर गयीं। वर्ष 2023 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के फलस्वरूप ‘अपर पुलिस महानिदेशक’ प्रशिक्षण, उ0प्र0 के पद पर नियुक्त हुयीं। वर्ष 2024 में ‘‘पुलिस महानिदेशक’’ के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, उ0प्र0 के पद पर नियुक्त हुयीं, जहाँ से दिनांकः 30.11.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त होंगी।
श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा जी को दिनांकः 27.03.2002 को वीरता के लिये पुलिस पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2006 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक, गणतन्त्र दिवस 2015 के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक, यू0एन0 पीस कीपिंग मेडल, पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल, चीफ मिनिस्टर रोल आफ ऑनर, डायरेक्टर कमेण्डेशन डिस्क एट एनपीए 2002, एशिया इनवायरनमेण्टल इन्फोर्समेण्ट एवार्ड 2022, क्लार्क आर बाविन वाइल्डलाइफ लॉ इन्फोर्समेण्ट अवार्ड एवं स्वतन्त्रता दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) से सम्मानित किया गया है।
श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा जी अत्यन्त निष्ठावान एवं मृदुभाषी स्वभाव की सुयोग्य अधिकारी रहीं हैं। आपका 35 वर्षों से अधिक का सेवाकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है।
श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय जी का जन्म 26 नवम्बर 1965 को अमेठी में हुआ था। वर्ष 1997 में ‘‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’’ में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक, जनपद सन्त रविदास नगर, गोरखपुर, इलाहाबाद, कानपुर नगर, बरेली, सिद्वार्थनगर, वाराणसी, पुलिस उपाधीक्षक, उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ एवं सहायक सेनानायक, चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2013 में ‘अपर पुलिस अधीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक, जनपद वाराणसी, अपर पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर, चित्रकूट, अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) इलाहाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी सेक्टर वाराणसी एवं अपर पुलिस अधीक्षक, उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2020 में ‘‘भारतीय पुलिस सेवा’’ में प्रोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक वाणिज्य कर, उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त हुये, जहाँ से दिनांकः 30.11.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे।
श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय जी को गणतन्त्र दिवस 2023 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), स्वतन्त्रता दिवस 2023 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक एवं इसी अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह(गोल्ड) से सम्मानित किया गया है।
श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय जी निष्ठावान एवं सरल स्वभाव के अधिकारी रहे हैं। आपका 28 वर्षों से अधिक का सेवाकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है।
श्री शिवाजी का जन्म 14 नवम्बर 1965 को जनपद बहराइच में हुआ था। वर्ष 1998 में ‘‘प्रान्तीय पुलिस सेवा’’ में चयनित हुये। प्रशिक्षणोपरान्त पुलिस उपाधीक्षक, जनपद टिहरीगढ़वाल, कुषीनगर, अम्बेडकरनगर, बरेली, फतेहपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, पुलिस उपाधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ एवं सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2013 में ‘अपर पुलिस अधीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ, प्रतापगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) पूर्वी कानपुर नगर, अपर पुलिस अधीक्षक, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ एवं अपर पुलिस अधीक्षक, एसीओ मुख्यालय लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2022 में ‘‘भारतीय पुलिस सेवा’’ में प्रोन्नत होकर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर एवं पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर नियुक्त हुये। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवायें, उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त हैं, जहाँ से दिनांकः 30.11.2025 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे।
श्री शिवाजी को गणतन्त्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) एवं स्वतन्त्रता दिवस 2023 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) से सम्मानित किया गया है।
श्री शिवाजी कार्यकुशल एवं सरल स्वभाव के अधिकारी रहे हैं। आपका 27 वर्षों से अधिक का सेवाकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है।

Related Articles

Back to top button