
उत्तर प्रदेश विधानमंडल शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा का सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी दी जाएगी। इस सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही घोसी से सपा विधायक रहे स्वर्गीय सुधाकर सिंह के निधन पर शोकसभा प्रस्ताव के बाद स्थगित कर दी जाएगी। शनिवार रविवार छुट्टी की वजह से स्थगित रहेगा सदन
सोमवार 22 दिसंबर को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 23 दिसंबर को विधायी कार्य संपन्न होंगे। 24 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। यूपी सरकार द्वारा लाए गए आठ अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पारित कराने के लिए सदन में रखा जाएगा।



