अब प्रदेश के समस्त 75 जनपदों नागरिक सुरक्षा विभाग
धर्मवीर प्रजापति ने नव-सृजित जनपदों के नवनियुक्त स्वयंसेवकों का 12 दिवसीय विशेष ‘सिविल डिफेंस बेसिक ओरिएन्टेशन कोर्स’ का शुभारंभ किया।

लखनऊ
धर्मवीर प्रजापति ने नव-सृजित जनपदों के नवनियुक्त स्वयंसेवकों का 12 दिवसीय विशेष ‘सिविल डिफेंस बेसिक ओरिएन्टेशन कोर्स’ का शुभारंभ किया।
नागरिक सुरक्षा की आवश्यकता वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत और अधिक व्यापक-धर्मवीर प्रजापति ।
उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा विभाग जो पूर्व में मात्र 14 जिलों में विद्यमान था, की स्थापना वर्तमान में प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में की जा चुकी है। नागरिक सुरक्षा की आवश्यकता वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत और अधिक व्यापक हो गयी है, क्योंकि वर्तमान में हमारा देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। वर्तमान में न केवल पड़ोसी देशों से युद्ध का खतरा विद्यमान है, अपितु आतकंवाद के कारण देश के प्रत्येक नागरिक को सजग रहने की आवश्यकता है।
यह बातें उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, छठा मील सीतापुर रोड पर 12 दिवसीय नागरिक सुरक्षा विभाग के नव-सृजित जनपदों के नवनियुक्त स्वयंसेवकों का विशेष ‘सिविल डिफेंस बेसिक ओरिएन्टेशन कोर्स’ का शुभारंभ के अवसर पर कही। उक्त अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मा० मंत्री जी द्वारा समाजोपयोगी कार्य करने पर बल दिया गया। मा० मत्री जी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की महत्ता पर चर्चा करते हुए स्वयं के उदाहरणों द्वारा प्रेरणा प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर कमाण्डेन्ट श्रीमती प्रियंका सिंह, पी०सी०एस०, केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संस्थान के माध्यम से चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे-अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा आदि के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त अवसर पर मनोज कुमार राय, विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा द्वारा अपने सम्बोधन में प्रदेश में किये जा रहे नागरिक सुरक्षा कार्यों के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी एवं केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के जीर्णाेद्धार एवं संसाधनों से परिपूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया एवं यह कहा गया कि भविष्य में संस्थान का स्वरूप विकसित रूप में
दृष्टिगत होगा।
अंत में कमाण्डेन्ट, केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



