उत्तर प्रदेश
प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस राजीव कृष्ण ने आज पूर्णकालीन डीजीपी पद किया ग्रहण
अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को और अधिक प्रभावी बनाने, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं जन विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता

लखनऊ
डीजीपी राजीव कृष्ण आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में पूर्णकालीन पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को और अधिक प्रभावी बनाने, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं जन विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने तथा सुरक्षित,भयमुक्त एवं अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस मौके पर डीजी विनोद सिंह,अमिताभ यश,आईजी जोन प्रवीण कुमार,नवीन अरोड़ा समेत कई पुलिस विभाग उच्च अधिकारी मौजूद रहे।



