उत्तर प्रदेश
यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली खपत का पुराना रिकॉर्ड टूटा
मई को अधिकतम मांग 31824 मेगावाट रही

यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली खपत का अब तक का रिकॉर्ड टूट गया है।
बीती 24 मई को रिकॉर्ड बिजली खपत प्रदेश में हुई।
प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है।
24 मई को अधिकतम मांग 31824 मेगावाट रह।
उत्तर प्रदेश पीक डिमांड आपूर्ति में महाराष्ट्र से आगे निकल गया है।
प्रदेश में 11 जून 2025 को 31486 मेगावाट की पीक डिमांड सबसे अधिक थी।
24 मई को महाराष्ट्र ने 29463 मेगावाट डिमांड की आपूर्ति की थी।
इस वर्ष 24 मई की रात 10:29 बजे 31,824 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड पूरी की गई।
25 मई की सुबह पांच बजे 29,573 मेगावाट और दोपहर दो बजे 29,616 मेगावाट बिजली दी गई।



