यूपी कैबिनेट में शिक्षकों को मिला बड़ा उपहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वादा पूरा

मंत्रिपरिषद में 30 प्रस्ताव को स्वीकृति
कुल मिलाकर 11 लाख 95 हजार 391 शिक्षाकर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा, मंत्रिपरिषद द्वारा सहमति…
इस पर कुल व्यय ₹358.61 करोड़ होगा
•बेसिक शिक्षा विभाग-
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों,अनुदानित,स्ववित्तपोषित कार्यरत शिक्षक, शिक्षा मित्र,विशेष शिक्षक,अनुदेशक,कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत वार्डन पूर्णकालिक, अंशकालिक शिक्षक,शिक्षिका एवं पीएम पोषण योजना के रसोइए एवं उनके आश्रित परिवार सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी.
बेसिक शिक्षा परिषद अधीन 4 लाख 34 हजार 226
बेसिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षक 13 हजार 380,
व स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक 4 लाख 72 हजार 735
शिक्षा मित्र 1,42,929
उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अनुदेशक 24717
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन,अंशकालिक, पूर्णकालिक शिक्षक 7479
पीएम पोषण योजना के रसोइए 97344
विशेष शिक्षक 2581



