लखनऊ
सोमवार के सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में रहे मौजूद
जन समस्याओं को जल्द समाधान करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5–कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।



