उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2023-24 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश भी मौजूद रहे।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2023 और 2024 बैच के 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत रखना उनका सर्वोच्च दायित्व है और इसके लिए संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ गरिमापूर्ण संवाद बनाए रखने और जनविश्वास को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को थाने का चार्ज, प्रशासन, विवेचना, ड्यूटी मैनेजमेंट और स्थानीय विवादों को समझने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा फर्स्ट रिस्पांडर होती है और उनकी तत्परता, भाषा और प्राथमिकता पर पीड़ित का विश्वास टिका होता है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button