लखनऊ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लखनऊ के दौरे पर रहेंगी।

इस दौरान राष्‍ट्रपति, दो कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लखनऊ के दौरे पर रहेंगी।

 

 

इस दौरान राष्‍ट्रपति, दो कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु, ब्रह्माकुमारीज़ की वर्ष 2025-26 की वार्षिक थीम, विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी। ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव, डॉ. मृत्युंजय ने बताया कि शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति मुर्मु प्रशिक्षण केंद्र में ध्यान भी करेंगी। वे 5 महिलाओं और 5 पुरुषों को ध्वज तथा कलश वितरित करेंगी।

 

इसके बाद राष्ट्रपति, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगी और इसके 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी को संबोधित करेंगी। 61 वर्षों के अंतराल के बाद, यह आयोजन लखनऊ में हो रहा है। विभिन्न राज्यों से लगभग 33 हजार स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स और मालदीव, नेपाल, श्रीलंका तथा सऊदी अरब सहित एशिया-प्रशांत क्षेत्र के पन्‍द्रह सौ से अधिक युवा प्रतिनिधि इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button