फर्रुखाबाद के अधिवक्ता मोहित मिश्रा को ग्रुप A के सीनियर पैनल में मिला स्थान

फर्रुखाबाद के अधिवक्ता मोहित मिश्रा को ग्रुप A के सीनियर पैनल में मिला स्थान
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के न्यायिक अनुभाग की ओर से 21 नवंबर 2025 को जारी इस संशोधित सूची में कई पुराने नाम हटाए गए हैं तथा कई नए वकीलों को शामिल किया गया है।
नई सूची में फर्रुखाबाद के अधिवक्ता मोहित मिश्रा को ग्रुप A के सीनियर पैनल में स्थान दिया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मोहित मिश्रा की यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी। इस अवधि में वे सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार से जुड़े मामलों की पैरवी करेंगे। इसी के साथ फर्रुखाबाद के अधिवक्ता मोहित मिश्रा का नाम भी पैनल में जोड़ा गया है। मंत्रालय द्वारा किए गए संशोधन के बाद मोहित मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के पैनल अधिवक्ता के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रालय ने इस संशोधित पैनल की डिजिटल प्रति संबंधित विभागों, अधिकारियों व एजेंसियों को ईमेल के माध्यम से भेज दी है। साथ ही आदेश को आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। केंद्र सरकार के इस अपडेटेड पैनल में दोनों अधिवक्ताओं का शामिल होना प्रदेश के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है।
अविनाश सिंह
संवाददाता



