यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्षों को दी बधाई।
5 लोगों पर पार्टी ने दुबारा दिखाया भरोसा

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्षों को दी बधाई।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के अंतर्गत 14 निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान।
यूपी में 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट बुधवार रात जारी की गई। इनमें 5 लोगों को दोबारा मौका मिला है, जबकि 6 लोग नए हैं। 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन नेताओं पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने जिले में जनता व पार्टी दोनों को खुश करें।
इस लिस्ट में मेरठ, हापुड़, हाथरस सहित कई जिलों के अध्यक्षों के नाम हैं। इस लिस्ट में फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष को मुखलाल पाल को हटाया गया है। उन पर आरोप है कि पद दिलाने के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये लिए थे। वही अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी ने मेरठ जिला से हरवीर पाल को अपना जिलाध्यक्ष चुना है। वहीं, हापुड़ से श्रीमती कविता माघरे, फिरोजाबाद से उदय प्रताप सिंह, हाथरस से प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर से राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला से कृष्ण पाल सिंह लाला, एटा से प्रमोद गुप्ता, जालौन से उर्विजा दीक्षित, झांसी महानगर से सुधीर सिंह, हमीरपुर से शकुन्तला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।



