उत्तर प्रदेश की जनता को मिला ‘नौसेना शौर्य’ वाटिका/संग्रहालय का उपहार
नौसेना शौर्य वाटिका' का लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया

लखनऊ
‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ।कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद बृजलाल,पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह,राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य,सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ,विधायक पवन सिंह ,मेयर सुषमा खरकवार, विधायक ओपी श्रीवास्तव मौजूद।
लखनऊ के सीजी सिटी क्षेत्र में तैयार की गई यह शौर्य वाटिका अब राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर नया आकर्षण बनने जा रही है।
भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को समर्पित यह परियोजना देशभक्ति और सैन्य विरासत का अनोखा केंद्र होगी।
इस शौर्य वाटिका का सबसे बड़ा आकर्षण रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती होगा, जिसे करीब से देखने का मौका पर्यटकों को मिलेगा।
परियोजना को ओपन एयर म्यूजियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
यहां आने वाले लोग भारतीय नौसेना में इस्तेमाल होने वाले हथियार, उपकरण, युद्धपोतों के हिस्से और सैन्य तकनीक को नजदीक से देख सकेंगे।
शौर्य वाटिका युवाओं और बच्चों में राष्ट्रभक्ति, सैन्य सेवाओं और नौसेना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगी।
यहां भारतीय नौसेना के इतिहास, तकनीकी क्षमता, समुद्री सुरक्षा और युद्ध कौशल से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।
पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के संयुक्त प्रयास से तैयार यह परियोजना सैन्य विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
यूपी सरकार के इस नए सैन्य पर्यटन प्रोजेक्ट को प्रदेशवासियों के लिए एक विशेष सौगात के रूप में देखा जा रहा है।



